नमस्कार दोस्तों, 2022 के शानदार सफलता के बाद अब भारतीय टीम 2023 में भी अपना जलवा बिखरने को तैयार है. और इसी साल आई.सी.सी वर्ल्ड कप 2023 और एशिया कप जैसी बड़ी शृंखला खेली जानी है. तो चलिए इसके अलावा भारत और कितने मुकाबले खेलेगा और किसके खिलाफ खेलेगा यह जान लेते हैं. 2023 Me Bharat Kitane Match Khelega | 2023 में भारत कितने मैच खेलेगा. तो चलिए शुरू करते हैं.
जनवरी 2023 – भारत vs श्रीलंका
जनवरी 2023 – साल के शुरवात में श्रीलंका टीम भारत का दौरा करेगी जिसमें वह 3 टी-20 और 3 एकदिवसीय मुकाबले खेलेगी.
जनवरी-फरवरी 2023 – भारत vs न्यूजीलैंड
जनवरी-फरवरी 2023 – में न्यूजीलैंड की टीम भारत का दौरा करेगी यहां पर न्यूजीलैंड की टीम भारत के साथ 3 एकदिवसीय और 3 टी-20 मुकाबले खेलेगी.
फरवरी-मार्च 2023 – भारत vs ऑस्ट्रेलिया
फरवरी-मार्च 2023 – में ऑस्ट्रेलिया टीम भारत में कुल 4 टेस्ट और 3 वनडे मैचों की श्रृंखला खेलेगी. यह श्रृंखला भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जाएगी. क्योंकि यहां 4 में से 3 टेस्ट मुकाबले जीतने के बाद ही भारत की टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश मिलेगा. अंक तालिका के हिसाब से फिलहाल ऑस्ट्रेलिया प्रथम क्रमांक पर है वहीं भारतीय टीम चौथे स्थान पर है.
आईपीएल –
जुलाई-अगस्त 2023 – भारत vs वेस्टइंडीज
आई पी एल 2023 के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज का दौरा करेगी. यहां भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की श्रृंखला खेलेगी.
सितंबर 2023 – एशिया कप 2023
सितंबर 2023 – में भारतीय टीम एशिया कप खिलेगी यह एशिया कप का आयोजन इस बार पाकिस्तान में होने जा रहा है. पर बी.सी.सी.आई और पी.सी.बी में चल रही तनातनी के बीच एशिया कप 2023 किसी तटस्थ स्थान पर खिलाया जा सकता है.
सितंबर 2023 – भारत vs ऑस्ट्रेलिया
सितंबर 2023 अगले ही महीने में होने वाले विश्व कप के अभ्यास के लिए 2री बार ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत का दौरा करेगी यहा ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ 3 एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलेगी.
अक्टूबर-नवंबर 2023 – आईसीसी वर्ल्ड कप 2023
अक्टूबर-नवंबर 2023 आई.सी.सी वर्ल्ड कप 2023 भारत में खेला जाएगा. 2011 के बाद लगभग 12 साल बाद यह विश्वकप का आयोजन भारत में होने जा रहा है. और 2011 में ही भारत ही विजेता रहा था.
नवंबर दिसंबर 2023 – भारत vs ऑस्ट्रेलिया
नवंबर- सितंबर 2030 में विश्वकप समाप्त होने के बाद ऑस्ट्रेलिया साल में तीसरी बार भारतीय टीम के साथ खेलेगी. यहां भारतीय टीम के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया 5 टी20 मैचों की श्रृंखला खेलेगी.
दिसंबर 2023 – जनवरी 2024 – भारत vs दक्षिण अफ्रीका
दिसंबर 2023 जनवरी 2024 – 2023 की अंतिम शृंखला भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका खिलाफ खेलेगी. यहां भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के दौरे में कुल 2 टेस्ट 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की श्रृंखला खेलेगी.
अगर बात करें 2023 में भारतीय टीम कितने मुकाबले खेलेगी तो भारतीय टीम 2023 में 8 टेस्ट मुकाबले 18 एकदिवसीय मुकाबले और 17 टी20 मुकाबले और आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 और एशिया कप 2023 भी खेलेगी.