T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज | T20 Cricket Me Sabse Jyada Ardh Satak (Fifties) Lagane Wale Ballebaj.

नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करेंगे कुछ ऐसे शानदार बल्लेबाजों की जिन्होंने T20 क्रिकेट में अपने जबरदस्त प्रदर्शन से सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाए हैं. केवल 20 ओवर में यह कारनामा करना कोई आसान काम नहीं होता. यहां हर गेंद पर बड़ी शॉट खेलना पड़ती है. और उस पर फिर विकेट जाने का भी खतरा बना रहता है. ऐसे मुश्किल परिस्थितियों में भी इन बेहतरीन बल्लेबाजों ने यह कारनामा बार-बार किया. तो चलिए आज हम देखते हैं उन 10 शानदार बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज | T20 Cricket Me Sabse Jyada Ardh Satak (Fifties) Lagane Wale Ballebaj.… तो चलिए शुरू करते हैं.


आईपीएल 2024 अपडेट
T20 Me Sabse Jyada Fifties 

(1) Virat Kohli – 28 Fifties in T20 Career

दोस्तों इस सूची में प्रथम स्थान पर आते हैं भारतीय टीम के कप्तान और विश्व के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली. जून 2021 तक विराट कोहली ने कुल 90 T20 मुकाबले खेले. उन्होंने पूरे 28 शतक लगाए हैं और आपको बता दें विराट टी20 में अब तक एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं. और विराट का बल्ला T20 क्रिकेट में खासकर बोला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट ने सबसे ज्यादा 7 अर्धशतक लगाए हैं.

ऑस्ट्रेलिया – 7        पाकिस्तान – 2 
वेस्टइंडीज – 5         न्यूज़ीलैंड – 2 
श्रीलंका – 4            साउथ अफ्रीका – 2 
इंग्लैंड – 4             अफगानिस्तान – 1 
बांग्लादेश – 1 

(2) Rohit Sharma – 22 Fifties in T20 Career

इस सूची में दूसरे स्थान पर आते हैं भारतीय टीम के शानदार और धाकड़ ओपनिग बल्लेबाज रोहित शर्मा. 2007 से अपने T20 करियर का आगाज करने वाले रोहित ने जून 2021 तक कुल 111 मुकाबले खेले. जहां उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुये 22 अर्धशतक लगाए हैं. और खासकर रोहित का बल्ला बोला बांग्लादेश के खिलाफ. उनके खिलाफ़ उन्होंने 5 अर्धशतक लगाए हैं.

बांग्लादेश – 5        इंग्लैंड – 2 
वेस्टइंडीज – 4       साउथ अफ्रीका – 2 
न्यूज़ीलैंड – 4        आयरलँड – 2 
ऑस्ट्रेलिया – 3 

(3) Babar Azam – 18 Fifties in T20 Career

इस सूची में तीसरे स्थान पर आते हैं पाकिस्तान के शानदार बल्लेबाज बाबर आजम. 2016 से अपने T20 करियर की शुरुआत करने वाले बाबर ने अपने करियर में कुल 54 T 20 मुकाबले खेले. जहां उन्होंने शानदार तरीके से 18 अर्धशतक लगाए हैं. और टी-20 क्रिकेट में बाबर आजम का बल्ला खासकर बोला ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ उनके खिलाफ उन्होंने सबसे ज्यादा 4 बार अर्धशतक लगाए हैं.

ऑस्ट्रेलिया – 4       न्यूज़ीलैंड – 2 
वेस्टइंडीज – 3        इंग्लैंड – 2 
जिंबाब्वे – 3          ICC world XI – 1 
साउथ अफ्रीका – 2   बांग्लादेश – 1 

(4) David Warner – 18 Fifties in T20 Career

दोस्तों इस सूची में चौथे स्थान पर आते हैं ऑस्ट्रेलिया के धमाकेदार ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर. 2009 से जून 2021 तक वॉर्नर ने कुल 81 मुकाबले खेले. जहां उन्होंने शानदार तरीके से 18 अर्धशतक लगाए. और डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाए साउथ अफ्रीका और श्रीलंका की टीमों के खिलाफ. दोनों टीमों के खिलाफ हो डेविड वॉर्नर ने अब तक 44 अर्धशतक लगाए हैं.

साउथ अफ्रीका – 4      इंग्लैंड – 2 
श्रीलंका – 4             पाकिस्तान – 2 
वेस्टइंडीज – 3          न्यूज़ीलैंड – 2 
भारत – 2 

(5) Paul Stirling – 18 Fifties in T20 Career

इस सूची में पांचवें स्थान पर आते हैं आयरलैंड के विकेटकीपर और बेहद आक्रामक ओपनर बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग. 2009 से जून 2021 तक स्टालिन ने कुल 78 T20 मुकाबले खेले. जहां उन्होंने शानदार 18 अर्धशतक लगाए. और सबसे ज्यादा उनका बल्ला बोला स्कॉटलैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ इन दोनों टीमों के खिलाफ उन्होंने अब तक चार चार अर्धशतक लगाए हैं.

अफगानिस्तान – 4       वेस्टइंडीज – 1 

स्कॉटलंड – 4             केनिया – 1 
जिंबाब्वे – 2                जर्सी – 1 
कॅनडा – 1                  नेपाल – 1 
ओमान – 1                UAE – 1 
हाँगकाँग – 1 

(6) Martin Guptill – 17 Fifties in T20 Career

इस सूची में छठे स्थान पर आते हैं न्यूजीलैंड के बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल. 2009 से अपने करियर का आगाज करने वाले मार्टिन ने जून 2021 तक कुल 102 मुकाबले खेले. जहां उन्होंने बेहतरीन 17 अर्धशतक लगाए हैं. और खासकर उनका बल्ला चला पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ दोनों के खिलाफ गुप्टिल ने अब तक चार चार अर्धशतक लगाए हैं.

इंग्लैंड – 4             साउथ अफ्रीका – 2 
पाकिस्तान – 4       ऑस्ट्रेलिया – 2 
जिंबाब्वे – 2           वेस्टइंडीज – 1 
श्रीलंका – 4 

(7) Aaron Finch – 14 Fifties in T20 Career

इस सूची में सातवें स्थान पर आते हैं ऑस्ट्रेलिया के जबरदस्त ओपनिंग बल्लेबाज आरोन फिंच. 2011 से अपने T20 करियर का आगाज करने वाले आरोन फिंच ने जून 2021 तक कुल 71 मुकाबले खेले. उन्होंने बेहतरीन तरीके से 14 अर्धशतक लगाए. और खासकर पाकिस्तान और इंग्लैंड इन दोनों टीमों के खिलाफ उन्होंने सबसे ज्यादा 33 अर्धशतक लगाए हैं.

पाकिस्तान – 3           भारत – 2 
इंग्लैंड – 3                साउथ अफ्रीका – 2 

श्रीलंका – 2              बांग्लादेश – 1 
न्यूज़ीलैंड – 2 

(8) Mohammad Hafeez – 14 Fifties in T20 Career

इस सूची में आठवें स्थान पर आते हैं पाकिस्तान के मध्य क्रम के शानदार बल्लेबाज मोहम्मद हाफीज़. 2006 से अपने T20 करियर का आगाज करने वाले हाफिज ने जून 2021 तक कुल 106 मुकाबले खेले. जहा शानदार तरीके से 14 अर्धशतक लगाए हैं. और खासकर उनका बल्ला बोला जिंबाब्वे और न्यूजीलैंड के खिलाफ इनके खिलाफ मोहम्मद हाफीज़ तीनतीन अर्धशतक लगा चुके हैं.

जिंबाब्वे – 3             भारत – 2 
न्यूज़ीलैंड – 3            इंग्लैंड – 2 
साउथ अफ्रीका – 2      बांग्लादेश – 1 

(9) Eoin Morgan – 14 Fifties in T20 Career

दोस्तों इस सूची में नौवें स्थान पर आते हैं इंग्लैंड टीम के कप्तान और शानदार बल्लेबाज इयान मॉर्गन. 2009 से अपने T20 करियर का आगाज करने वाले इयन मॉर्गन ने जून 2021 तक कुल 130 मुकाबले खेले. जहां उन्होंने शानदार 14 अर्धशतक लगाए है. और अब तक उन्होंने पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ सबसे ज्यादा 33 बार अर्ध शतक लगाए है.

पाकिस्तान – 3              न्यूज़ीलैंड – 2 
साउथ अफ्रीका – 3            भारत – 2 
वेस्टइंडीज – 2                श्रीलंका – 2 
ऑस्ट्रेलिया – 1 

(10) Brendon Mccullum – 13 Fifties in T20 Career

दोस्तों इस सूची में 10वें स्थान पर आते हैं न्यूजीलैंड के विकेटकीपर और ओपनिंग बल्लेबाज ब्रेंडन मॅक्युलम. 2005 से 2015 तक के अपने T20 करियर में मॅक्युलम ने कुल 71 T20 मुकाबले खेले. जहां उन्होंने बेहतरीन तरीके से 13 अर्धशतक लगाए हैं. और ब्रेंडन मॅक्युलम ने सबसे ज्यादा 3 अर्धशतक भारतीय टीम के खिलाफ लगाए हैं.

भारत – 3           नेदरलँड्स – 1 
न्यूज़ीलैंड – 2        साउथ अफ्रीका – 1 
वेस्टइंडीज – 2       ऑस्ट्रेलिया – 1 
इंग्लैंड – 2           बांग्लादेश – 1 






Leave a Comment

आईपीएल 2024 अपडेट