नमस्कार दोस्तों, जिस श्रृंखला का इंतजार दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से कर रहे थे. उस T20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज 22 अक्टूबर से होने जा रहा है. तो चलिए जान लेते हैं. इस विश्व कप में भारतीय टीम के मुकाबले कब और किसके साथ है.T20 वर्ल्डकप 2022 में इंडिया के मैच कब है | T20 World Cup 2022 Me India Ke Match Kab Hai. तो चलिए शुरू करते हैं.
22 अक्टूबर 2022 से आगाज हो रहे विश्वकप में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 23 अक्टूबर 2022 को पाकिस्तान के साथ खेलेगा.
जानकारी के लिए बता दें T20 वर्ल्डकप 2022 में भारतीय टीम कुल 5 T20 लीग मुकाबले खेलेगी. तो चलिए विस्तार से जान लेते हैं भारतीय टीम किस दिन, किसके साथ, और किस मैदान पर यह मुकाबले खेलेगी.
T20 World Cup Me India Ke Match Kab Hai.
(1) 23 अक्टूबर 2022 – भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड,ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा.
(2) 27 अक्टूबर 2022 – टी20 विश्वकप 2022 में भारत की टीम अपना दूसरा मुकाबला A2 टीम के खिलाफ खेलेगी. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड,ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा.
(3) 30 अक्टूबर 2022 – भारतीय टीम अपना तीसरा मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से पर्थ के मैदान पर खेला जाएगा.
(4) 2 नवंबर 2022 – टी20 विश्वकप 2022 में भारतीय टीम अपना चौथा मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी. यह मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 1:30 बजे से एडिलेड क्रिकेट स्टेडियम, ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा.
(5) 6 नवंबर 2022 – भारतीय टीम अपना पांचवां और आखिरी लीग मुकाबला B1 टीम के खिलाफ खेलेगी. यह मुकाबला मेलबर्न के मैदान पर भारतीय समय अनुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा.